हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। एक किशोर यूट्यूबर की यूट्यूब पर वीडियो देखता था और उसका फैन था। जिसके बाद वह किशोर यूट्यूबर से मिलने दूसरे राज्य से उत्तराखंड के हल्द्वानी पंहुच गया।
यूट्यूबर से मिलने पंहुचा किशोर
मिली जानकारी के अनुसार इंदौर मध्यप्रदेश निवासी किशोर घर से भागकर रविवार रात रामपुर रोड निवासी यूट्यूबर से मिलने हल्द्वानी पंहुचा। पुलिस के मुताबिक जानकारी में पता चला कि किशोर ने यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने के लिए शहर की किराना दुकानों पर काम करके रुपये जुटाए थे। वह ट्रेन से पहले दिल्ली और उसके बाद हल्द्वानी पहुंचा। यहां से ई-रिक्शा बुक करके रामपुर रोड पर यूट्यूबर के घर पहुंचा।
परिजनों को सौंपा जाएगा किशोर
जिसके बाद पुलिस ने किशोर को सकुशल बाल कल्याण समिति के संरक्षण में रखा है। परिजनों को भी सूचना दी गई। आज मंगलवार को परिजन हल्द्वानी पहुंचेंगे।