उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मानसूनी बारिश के बीच लोगों को महंगाई का झटका लगा है। जिससे गृहणियों का रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।
फलों और सब्जियों के दाम बढ़े
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बारिश से प्याज, आलू, टमाटर हरी, मिर्च, भिंडी और तोरी जैसी तमाम सब्जियों पर असर पड़ा है। इन सब्जियों के दाम पिछले 4 से 5 दिनों में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। इसके अलावा फलों के दामों में भी तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। महंगाई का सबसे ज्यादा असर फलों पर देखने को मिल रहा है। फलों के दामों में 20-20 तक की उछाल देखने को मिल रही है। अभी आगे भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहा जा रहा है कि बारिश लगातार उत्तराखंड में हो रही है उसे आने वाले समय में सब्जी और फलों पर और भी महंगाई देखने को मिल सकती है।