IND vs PAK, WCL Final: टीम इंडिया बनी चैंपियन, फाइनल में पाकिस्तान को हराया, जीता WCL 2024 का खिताब

स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का फाइनल मुकाबला हो गया है। जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीत दर्ज की। इंग्लैंड के बर्मिंघम में यह मुकाबला खेला गया।

भारत ने जीता मैच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइनल मुकाबले में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने इस टूर्नामेंट का पहला खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 156 रन बना सकी और जवाब में इंडिया चैंपियंस ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत चैंपियन: 

रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), अंबाती रायडू, सुरेश रैना, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, विनय कुमार, हरभजन सिंह, राहुल शुक्ला, अनुरीत सिंह।

पाकिस्तान चैंपियन: 

कामरान अकमल (विकेटकीपर), शरजील खान, सोहैब मकसूद, शोएब मलिक, यूनिस खान (कप्तान), शाहिद अफरीदी, मिस्बाह-उल-हक, आमिर यामीन, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, सोहेल खान।