जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, चार जवानों के शहीद की खबर, सर्च ऑपरेशन जारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जम्मू कश्मीर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आए हैं। जम्मू कश्मीर में आतंकियों से सेना के जवानों की मुठभेड़ हुई। जिसमें चार जवानों के शहीद होने की खबर है।

चार जवानों ने दिया बलिदान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोडा जिले के एक जंगली क्षेत्र में सोमवार रात आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 4 सैनिकों के शहीद होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए एक अधिकारी सहित चार सैनिकों ने मंगलवार तड़के दम तोड़ दिया। 5 जवान घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह भी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। डोडा पुलिस ने भी मोर्चा संभाला हुआ है।