अल्मोड़ा: इस दिन से होंगी पीजीडीजेएमसी और एमजेएमसी की परीक्षाएं, समय सारणी जारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की ओर से पीजीडीजेएमसी द्वितीय सेमेस्टर और एमजेएमसी चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित होने वाली है।

26 जुलाई से परीक्षा शुरू

जिस पर विवि की ओर समय सारिणी जारी कर दी गई है। सारिणी के मुताबिक परीक्षा 26 जुलाई से शुरू होगी और 31 जुलाई तक चलेगी। बताया है कि छात्र यह सारिणी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।