उत्तराखंड के नैनीताल जिले में विश्व प्रसिद्ध नीब करौरी बाबा का कैंची धाम स्थित है। देश दुनिया से भक्त यहां दर्शन को पंहुचते है। हर रोज कैंची धाम में भक्तों की लंबी कतारें लगती है। ऐसे में जालसाज भी सक्रिय हो गये हैं।
ठगों से रहें सावधान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों पहले से मंदिर परिसर में कमरा दिलवाने और बाबा के दर्शन करवाने के नाम पर शुल्क लेने की जानकारी सामने आ रहीं थी। जबकि मंदिर समिति द्वारा किसी भी प्रकार का कोई शुल्क लेने से इनकार किया गया है। ऐसे में ठग लोगों को अपने जाल में फंसा रहें हैं। यह लोग मंदिर के गेट और सीढ़ियों के बाहर खड़े होकर लोगों से प्रसाद, दर्शन और कैंची धाम परिसर में स्थित कमरे के नाम पर ठगी कर रहें हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए लोगों से ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी की जा रही है। ऐसे ठगों से आप सावधान रहें।