अल्मोड़ा: जिला ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता का आयोजन, शानदार प्रदर्शन के साथ 42 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 21 ने रजत और 19 ने जीते कांस्य पद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में 17 जुलाई 2024 को जिला ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता का समापन हो गया है। जो‌ हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ।

किया गया सम्मानित

जिला ताइक्वाडों एसोसिएशन की ओर से हेमवती नंदन बहुगुणा इंडोर स्टेडियम में प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद रावत, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कनवाल और राजेंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद अलग-अलग वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में तीन वर्ग कैडेट, जूनियर व सीनियर में अल्मोड़ा, रानीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्गों में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ियों ने 42 स्वर्ण, 21 ने रजत और 19 ने कांस्य पद जीते। अतिथियों की ओर से सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

विजेता खिलाड़ी :-

स्वर्ण पदक- नेहा बिनवाल, मानवी साह, निष्ठा, आस्था, खुशी किरौला, मीनाक्षी, पूर्णिमा उपाध्याय याशिका तिवारी लक्ष्मी गैषा, अंजनी बिष्ट, कनिष्का मठपाल, पूर्णिमा बोरा प्रियंका पाण्डे, कनिष्का भण्डारी, गरिमा रावत, ऋषभ गोस्वामी, यश शाह, संतोष जोशी, पियुष जोशी ध्रुव अग्रवाल, मानस भगत, करन चन्द्र, करन राठौर, पियूष अस्वाल, तनुज बिष्ट, ललित सिंह, वैभव जोशी, पियूष रौतेला, प्रांजल गोस्वामी, हर्षित बिष्ट, ऋतिक कोटवाल, अखिलेश सिंह, ओम लाल, करन साह, दिवाकर पुजारी, अरविंद सिंह, ऋषभ अधिकारी, अनन्त बिष्ट, काव्य तलरेजा।
रजत पदक- अन्नू कुमारी, कल्पिता चौहान, प्रत्युशा, संजना, अदिति बिष्ट, आयुषी नेगी, भव्या अग्नीहोत्री, विराज बिष्ट, मयंक पिलखवाल, आयुष, अनमोल कनवाल, मो० अरशद, लोकेश जोशी, हृदेश चंद्र, करन बिष्ट, बलित सिंह भाकुनी, नमन अवस्थी, नरेश सिंह, प्रभात मेहरा, सागर, ललित लटवाल
कांस्य पदक- काव्या, अवनी बिष्ट, स्नेहा उपाध्याय, बरखा पाण्डे, रिया बिष्ट, तनिश्का, प्रियान्जली तिवारी, दिपांशु तिवारी, कुनाल बिष्ट, प्रथम बजेठा वैभव, श्रेयस जोशी, लक्ष्य आर्या, मानव राठौर, नैतिक, हर्षित टम्टा, शिवांश उप्रेती, अंकित बिष्ट मोहित।

रहें मौजूद

इस मौके पर यहां विक्रम भंडारी, विजय बहादुर, गिरधर, मोहित अस्वाल, वंदना भंडारी, कमल बिष्ट, कमल जोशी, मनोज पांडे आदि मौजूद रहे।