हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल आयोजन समिति की हुई बैठक, आगामी होने वाले प्रदेश कार्यसमिति पर हुआ विचार विमर्श

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल आयोजन समिति की बैठक प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट में संपन्न हुई।
   
कार्यक्रम की रूप रेखा एजेंडे पर हुई चर्चा

इस बैठक में आगामी शनिवार 10 अगस्त 2024 को हल्द्वानी में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति पर विचार विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने  आयोजन समिति के सदस्यों के  साथ समीक्षा की। बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा एजेंडे पर भी चर्चा की गई।
    
रहें मौजूद

बैठक में आयोजन समिति के संयोजक जगमोहन चिलवाल,राजकुमार केसरवानी,आफताब हुसैन,महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल,हर्ष जलाल, मनोज खुल्बे, हल्दूचौड़ अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट,युवा मंडल अध्यक्ष भास्कर सुयाल,युवा नगर अध्यक्ष अमित बुधलाकोटी,राकेश सिंह धपोला,महेश जोशी,आदि मौजूद रहें।