अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा मे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्री पीएचडी परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्र छात्राओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है।
25 अगस्त तक जमा करें शोध रूपरेखा
जानकारी के अनुसार छात्र छात्राओं की शोध रूपरेखा जमा की जा रही है। बताया है कि शोधार्थी 25 अगस्त तक शोध रूपरेखा जमा कर सकते हैं। इस संबंध में विवि के शोध व प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने जानकारी दी।