अगस्त का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी बढ़ रही है।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि, कहीं-कहीं चटख धूप भी खिल रही है। माैसम विभाग ने आज कुमाऊं के नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। मैदानी जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में कुछ दिनों से बादल छाए रहने के साथ बारिश का दौर चल रहा है। आज बारिश के आसार हैं।