नैनीताल: भीमताल झील से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भीमताल में एक अज्ञात शव बरामद हुआ है।

युवक का शव बरामद

मिली जानकारी के अनुसार भीमताल झील से सोमवार को एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे नाव चालकों को डांट रोड में कैंचुली मंदिर के पास झील में एक युवक का शव उतराता दिखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पंहुची। शव किसी व्यक्ति का है। भीमताल थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव के पास से कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं। जिससे शिनाख्त नहीं हुई। शिनाख्त हेतु जांच की जा रहीं हैं।