उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिससे डाॅक्टर भी आश्चर्यचकित है।
बच्चे (शिशु) के पेट में उत्पन्न हुआ मानव भ्रूण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून में सात महीने के एक बच्चे (शिशु) के पेट में मानव भ्रूण मिला है। जिसके बाद डॉक्टर्स ने ऑपरेशन के जरिए उसे बाहर निकाल दिया। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल आए थे। बच्चे के लगातार बढ़ते पेट को देख परिजन हैरान थे,जब उन्होंने डॉक्टर को दिखाया तो उसके पेट में भ्रूण होने का पता चला। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में डाॅक्टर्स ने बताया कि चिकित्सा विज्ञान में इसे ‘फीटस-इन-फीटू’ कहा जाता है, जो कई लाख शिशुओं में एक को होता है।
बच्चा पूरी तरह स्वस्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून के स्वामी राम हिमालयन मेडिकल कॉलेज, जौलीग्रांट के बाल शल्य चिकित्सक डॉक्टर संतोष सिंह ने मंगलवार को जानकारी दी। बताया कि पिछले सप्ताह ऑपरेशन कर भ्रूण को बाहर निकाल दिया गया और पीड़ित शिशु अब पूरी तरह स्वस्थ है। ऑपरेशन के चार दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी देकर घर भी भेज दिया गया है।