नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में आज समारोह का आयोजन किया जाएगा। आज गिर्दा स्मृति समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन
आज 22 अगस्त है। आज जनकवि व प्रसिद्ध लोकगायक गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ की 14वीं पुण्यतिथि है। जिस पर गिर्दा स्मृति मंच के तत्वावधान में आज 22 अगस्त को गिर्दा स्मृति समारोह का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार बताया कि जिसमें शाम चार बजे क्रांति चौक तल्लीताल से जनगीत गाते हुए मल्लीताल तक जुलूस निकलेगा।
होंगे विभिन्न कार्यक्रम
साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान गिर्दा स्मृति मंच की ओर से नाटक ‘राजा के सींग’ का नाट्य मंचन किया जाएगा। वहीं ताल साधना अकादमी गिर्दा के जनगीतों की प्रस्तुति ताे युगमंच नैनीताल ‘आसां नहीं होता है गिर्दा होना’ का मंचन करेगी।