आज के समय में सोशल मीडिया का काफी इस्तेमाल बढ़ गया है। जिसमें इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक और व्हट्सप्प समेत कई प्लेटफार्म शामिल हैं।
24 घंटे में रचा कीर्तिमान
जिसमें आज हम बात कर रहे हैं सोशल मीडिया प्लेटफार्म यूट्यूब की। पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड बना दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोनाल्डो के यूट्यूब चैनल ‘यूआर क्रिस्टियानो’ ने महज 24 घंटे के अंदर 23 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। रोनाल्डो ‘UR Cristiano’ यूट्यूब चैनल के जरिए सबसे तेज 20 मिलियन सब्सक्राइबर तक पहुंचने वाले पहले यूट्यूबर बन गए। उन्होंने चैनल लॉन्च के बाद 24 घंटे से भी कम समय में यह कीर्तिमान रच दिया है।
मिला डायमंड प्ले बटन
इसके साथ ही रोनाल्डो को यूट्यूब की ओर से अवॉर्ड मिल रहे हैं। उन्होंने महज 22 मिनट में सिल्वर, 90 मिनट में गोल्डन और 12 घंटे में डायमंड प्ले बटन मिल गया है।