अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने धरना प्रदर्शन किया।
किया धरना प्रदर्शन
इसी क्रम में आज मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने गांधी पार्क में धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता की परेशानी को नजर अंदाज कर रही है। कहा कि डीडीए लागू होने से लोग परेशान हैं। इसके विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति हर मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर डीडीएम को वापस लेने की मांग उठा रही है। लेकिन अब तक सरकार की तरफ से इस पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई। जिससे जनता की परेशानी बढ़ते जा रही है।
दी यह चेतावनी
साथ ही मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन में डटे रहने की चेतावनी भी दी।
रहें मौजूद
इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम चंद्र तिवारी, चंद्र कांत जोशी, प्रताप सिंह, हेम चंद्र जोशी, एम सी कांडपाल, आनंद बगड़वाल, ललित मोहन पंत, शहाबुद्दीन, चंद्र शेखर, लक्ष्मण सिंह, राबिन मनोज भंडारी आदि मौजूद रहे।