हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी शहर में बीते कल रात को एक वीडियो वायरल हुआ था। वाहन द्वारा युवतियों का पीछा करने की घटना का यह वीडियो वायरल हुआ था।
ऐसी अराजकता नहीं होगी बर्दाश्त- एसएसपी
जिसके बाद इस मामले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने तत्काल संज्ञान लेकर FIR पंजीकृत किया। साथ ही दोनों वाहनों में सवार युवाओं को पुलिस ने पकड़ लिया है। एफआईआर नंबर 307/24 u/s 78/79/126(2) 3(5)BNS। सभी आरोपियों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
युवकों का विवरण
1- नरेंद्र बिष्ट पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट निवासी पंचायत घर कालीपुर रामपुर रोड हल्द्वानी।
2- रोहित पुत्र विनोद कुमार तिवारी निवासी उपरोक्त।
3- पंकज पुत्र राम सिंह रावत निवासी धानमिल फ्रेंड्स कॉलोनी हल्द्वानी।
4- अमन कपूर पुत्र महेश कपूर निवासी तीनपानी बायपास शिव कुंज बिहार बरेली रोड हल्द्वानी।