अल्मोड़ा: उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए पूर्व की भाँति लागू हो नये सिलेंडरों की धनराशि की यह व्यवस्था

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में कही यह बात

जिसमें इस ज्ञापन में कहा कि आपके विभाग द्वारा अगर किसी उपभोक्ता को नये कनेक्शन मिलने पर जो सिलैण्डर की धनराशि पूर्व में चौघानपाटा इण्डेन गैरा सर्विस मुख्य कार्यालय चौघानपाटा में जमा करायी जाती थी, अब वह धनराशि जमा करने के लिए उपभोक्ता को लक्ष्मेश्वर गैस गोदाम कार्यालय जाना पड़ रहा है। जबकि पूर्व में नये कनेक्शन की धनराशि रेगुलेटर, पाईप चौघानपाटा मुख्य कार्यालय में जमा कराने की सुविधा थी।

किया यह अनुरोध

कहा कि लक्ष्मेश्वर गोदाम में बुजुर्गों एवं महिलाओं को नये सिलेण्डर की धनराशि जमा कराने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर अनुरोध किया है कि जनहित को देखते हुए एवं उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए पूर्व की भाँति ही व्यवस्था लागू करने की कृपा करें जिसका सभी उपभोक्ता लाभ ले सकें। देवभूमि व्यापार मण्डल जनहित के इस कार्य के लिए हमेशा आपका आभारी रहेगा।

रहें मौजूद

ज्ञापन देने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष आनंद सिंह भोज, दीपक जोशी, नगर महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, नगर उपसचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला प्रभारी युसूफ तिवारी, जिला मंत्री दीपक बिष्ट, दीपक नायक, जिला प्रचार मंत्री दिक्षित जोशी, सुधीर गुप्ता, विजय भट्ट, विजय कुमार मौजूद रहें।