जरूरी खबर सामने आई है। आदि कैलाश यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी है। आदि कैलाश यात्रा के लिए पास बनने शुरू हो गये हैं।
पास बनने शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो सितंबर से पास बनने शुरू हो गये हैं। इसके लिए प्रशासन प्रतिदिन 150 पास जारी करेगा। बारिश के चलते 02 जुलाई से यात्रा बंद कर दी थी। दो माह बाद आदि कैलाश यात्रा शुरू हो रहीं हैं। इसके लिए अधिकतर श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन आवेदन भी किया है। इसको देखते हुए प्रशासन ने दो सितंबर से परमिट जारी करने का निर्णय लिया है।