अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बीते दिन कुछ लोगों ने गेट से मंदिर में घुसने का प्रयास किया। साथ ही हंगामा भी किया।
प्रवेश द्वार पर चस्पा किया नोटिस
जिसके बाद अब प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में सख्त नियम लागू हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में सूर्यास्त के बाद श्रद्धालुओं के प्रवेश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(एएसआइ) विभाग ने रोक लगा दी है। इस संबंध में मंगलवार को एएसआइ ने मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर इस संबंध में एक नोटिस भी चस्पा कर दिया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है श्रद्धालु सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।