अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।
19 सितंबर तक लें प्रवेश
मिली जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि समेत राज्य के तीनों विश्वविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश की तिथि आगे बढ़ गई है। इसके अलावा परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि भी आगे बढ़ाई गई है। जिसमें विद्यार्थी अब 19 सितंबर तक प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा फीस जमा करने के लिए अंतिम तिथि 20 सितंबर है।