अल्मोड़ा: स्याल्दे में शुरू हुई रामलीला की तालिम, कलाकार दिखा रहें हुनर

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे बाजार में रामलीला के लिए तालिम शुरू हो गई है।

तालिम में तरासे जा रहे कलाकार

जिसमें स्याल्दे बाजार में जय माँ दुर्गा रामलीला कमेटी व व्यापार संघ द्वारा श्री मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम कि लीला का मंचन होने जा रहा है। इसके लिए अजकल तालिम चल रही है। डायरेक्टर रमेश पपनोई , शंकर सिंह द्वारा नये कलाकारो को तरासा जा रहा है। यहाँ कई सालो से नन्हे कलाकारो द्वारा अभिनय किया जाता रहा है। रामलीला का मंचन नवरात्रों में शुरू होगा।