अल्मोड़ा: नगर की बदहाल सड़कों पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, अब तक सुधारीकरण न होने पर अधिशाशी अभियंता का किया घेराव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर की बदहाल सड़कों का अभी तक सुधारीकरण नहीं होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है।

कहीं यह बात

जिस पर आज शुक्रवार को विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोनिवि दफ्तर के बाहर धरना दिया और अधिशाशी अभियंता का घेराव किया। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि नगर की कोई सड़क चलने लायक नहीं रह गई है। भाजपा नेता और अधिकारी इन सड़कों से गुजरते हैं। इसके बाद भी गड्ढों को भरने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।

आंदोलन की चेतावनी

जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल्द बदहाल सड़कें दुरस्थ नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है

अक्टूबर समाप्ति तक सभी सड़कों पर गड्ढे भरने का आश्वासन

इस संबंध में लोनिवि ईई विभोर गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों ठेकेदार हड़ताल पर थे और मानसून का सीजन चल रहा था। कहा कि इससे पेच वर्क का काम नहीं हो पाया। बताया कि अब टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अक्टूबर समाप्ति तक सभी सड़कों पर गड्ढे भर लिए जाएंगे।

रहें मौजूद

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, निर्वतमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, राजेंद्र बारकोटी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस राधा बिष्ट, गीता मेहरा, दीपक कुमार, निर्मल रावत, तारा चन्द्र जोशी, किशन लाल, दीप सिंह डांगी, हर्ष कनवाल, महेश आर्य, अख्तर हुसैन, संजय दुर्गापाल, अमन अंसारी, पूरन रौतेला, रमेश भाकुनी, आनंद बगडवाल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, दानिश खान, दीपा साह, नरेन्द्र कुमार, आशु कुमार, परितोष जोशी, दिनेश पिलख्वाल, मदन डांगी, देव सिंह कनवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।