अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते दिनांक 05.09.2024 को धौलछीना थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी 18 वर्षीय पुत्री के घर से बिना बताये कही चले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी।
पुलिस ने सकुशल बरामद किया
जिसके बाद सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर गुमशुदा युवती की खोजबीन शुरु की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी कर आवश्यक जानकारी जुटाकर दिनांक 21/09/2024 को गुमशुदा युवती को अल्मोड़ा से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
धौलछीना पुलिस टीम
1. अपर उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद
2. महिला कानि0 अनीता देवी