25 सितंबर: पितृपक्ष में कब मनाई जाएगी मातृ नवमी 25 या 26 नवंबर, जानें सही डेट व शुभ मुहूर्त

आज 25 सितंबर है। इस साल पितृ पक्ष 17 सितंबर 2024 से शुरू हो गये है। सनातन धर्म में पितरों की आत्माशांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए पितृ पक्ष का समय बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने में श्राद्ध,तर्पण और पिंडदान से पितरों को मोक्ष मिलता है।

मातृ नवमी तिथि

आज 25 सितंबर है। जिसमें हम बात कर रहें हैं मातृ नवमी की। इस दिन दिवंगत महिलाओं का श्राद्ध करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और घर में सुख समृद्धि आती है। शास्त्रों में बताया गया है कि मातृ नवमी के दिन श्राद्ध करने वाले व्यक्ति को धन, सुख-शांति, ऐश्वर्य और संपत्ति आदि की प्राप्ति होती है और सौभाग्य हमेशा बना रहता है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सितंबर 25 तारीख को दिन में 12 बजकर 10 मिनट से शुरू हो जाएगी। नवमी तिथि का अंत अगले दिन यानि 26 सितंबर को दिन के समय 12 बजकर 25 मिनट पर होगा। उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, 26 सितंबर के दिन ही मातृ नवमी का श्राद्ध करना शुभ माना जाएगा। हालांकि, कुछ लोग 25 तारीख को 12 बजकर 10 मिनट के बाद भी मातृ नवमी का श्राद्ध कर सकते हैं, इसका कारण है तिथि का क्षय होना। इसलिए कुछ विद्वानों का मानना है कि 25 और 26 दोनों ही दिन मातृ नवमी का श्राद्ध किया जा सकता है।