नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में महिला ऐच्छिक ब्यूरो के मासिक काउंसलिंग सत्र हुआ।
रखे गए इतने प्रकरण
इस दौरान एसएसपी नैनीताल की अध्यक्षता में ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों डॉ0 युवराज पन्त, मनोचिकित्सक/काउंसलर, बहादुर सिंह बिष्ट,संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड (से0नि0), डॉ0 प्रभा पंत (शिक्षाविद) प्रो0 एवं विभागाध्यक्ष एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, राम सिंह बसेड़ा(अधिवक्ता) पूर्व अध्यक्ष बार एसोशियन हल्द्वानी, के समक्ष उप निरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी महिला समाधान केंद्र हल्द्वानी द्वारा कुल 04 प्रकरणों को रखा गया।
इन मामलों में की काउंसलिंग
इस सभी मामलों में दोनों पक्ष काउंसलिंग में उपस्थित हुए तथा प्रकरणों को भली-भांति सुना गया। काउंसलिंग के माध्यम से 03 मामलों में दोनों पक्षों को भली-भांति समझा कर काउंसलिंग कर उनका राजीनामा करवाया गया, तथा 01 मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।