हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने डीएम से की मांग, अब दीपावली के बाद किया जाए शहर चौड़ीकरण का काम

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह से खास अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री से वार्ता कर दुकानदारों को राहत देने की रखी जाएगी मांग- कुंवर

जिसमें उन्होंने कहा है कि हल्द्वानी नगर में अब रोड चौड़ीकरण का काम दीपावली के बाद किया जाए। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि इससे दीपावली में दुकानदार अपना कारोबार शांति पूर्ण तरीके से कर सकेंगे। दीपावली के त्यौहार में दुकानदार का काम अच्छा रहता है, इसलिए प्रशासन को नगर में इस दरम्यान तोड़ फोड़ को टाल देना चाहिए। साथ ही कुंवर ने कहा शीघ्र ही मुख्यमंत्री से वार्ता कर आगे भी दुकानदारों को राहत देने की मांग रखी जायेगी।
     
की यह मांग

महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, महामंत्री नेत्र बल्लभ जोशी,युवा इकाई अध्यक्ष अमित बुधलाकोटी,आफताब आलम,जगजीत चड्ढा, रवि गुप्ता आदि ने भी दीपावली तक सड़क चौड़ी करण को रोकने की मांग की है।