आज 02 अक्टूबर है। आज सर्वपितृ अमावस्या है। सर्वपितृ अमावस्या का दिन सनातन धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पितृ पक्ष के समापन का प्रतीक होता है। इसी के साथ आज पितृ पक्ष के श्राद्ध का समापन होगा। जो 18 सितंबर से शुरू हुआ। आज 2 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। इसी दिन सूर्य ग्रहण भी लग रहा है।
श्राद्ध पक्ष की अमावस्या के दिन पितृ विसर्जन
श्राद्ध पक्ष 15 दिनों पूरी तरह से पितरों को ही समर्पित होता है। श्राद्ध पक्ष की अमावस्या के दिन पितृ विसर्जन मनाया जाता है। जो आज 02 अक्टूबर को है। मान्यता है कि इस दिन सभी ज्ञात-अज्ञात पितरों का श्राद्ध करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। सर्वपितृ अमावस्या का अर्थ पितरों को याद करना और उन्हें श्रद्धांजलि देना है। इस दिन पूजा और दान का फल हमें मिलता है।
जानें शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सर्वपितृ अमावस्या तिथि 1 अक्टूबर को रात 9:40 बजे और 2 अक्टूबर को दोपहर 2:19 बजे रहेगी। इस अमावस्या को मोक्षदायिनी अमावस्या भी कहा जाता है। उदया तिथि के अनुसार 2 अक्टूबर को ही अमावस्या तिथि रहेगी।