अल्मोड़ा: एसएसजे के छात्रों ने परिसर निदेशक को सौंपा ज्ञापन, कक्षाओं में कूड़ा जमा होने पर जताई नाराजगी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसजे परिसर के विद्यार्थियों ने परिसर निदेशक सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को ज्ञापन सौंपा।

कहीं यह बात

जिसमें कहा कि संज्ञान में लाना चाहते है, कि  LT 5,6,7,8 में देखा गया। जहां कूड़े का ढेर जमा पड़ा हुआ दिखा। जिससे काफी दुर्गंध आ रही है। जिसमें छात्र छात्राओं को बैठना कठिन पड़ रहा है। वहीं जानवर आकर कूड़े को और फैला रहें हैं। कहा कि इस पर कार्यवाही करे, अन्यथा वह धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।

रहें मौजूद

इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ प्रत्याशी त्रिलोक चौहान, पूर्व छात्रसंघ प्रत्याशी नितिन खोलिया, हिमांशु चौहान, नीमा आर्या, पंकज पांडे, प्रदीप भटृ, नीरज पवार, सौरभ, मोहित प्रसाद आदि मौजूद रहें।