आज 09 अक्टूबर 2025 है। आज विश्व डाक दिवस है। विश्व डाक दिवस हर साल 9 अक्टूबर को मनाया जाता है, जो स्विस राजधानी बर्न में 1874 में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की सालगिरह है। विश्व डाक दिवस के दिन लोगों को डाक विभाग के कार्यों से अवगत कराया जाता है।
विश्व डाक दिवस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्व डाक दिवस की शुरुआत 1969 में हुई थी उसी साल पहला विश्व डाक दिवस मनाया गया था। तब से हर साल इसे 9 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है। हमारे देश में आधुनिक डाक व्यवस्था की शुरुआत 18वीं सदी से पहले हुई। वर्ष 1766 में लॉर्ड क्लाइव द्वारा स्थापित डाक व्यवस्था का विकास वारेन हेस्टिंग्स ने वर्ष 1774 में कोलकाता जीपीओ की स्थापना करके किया।
जानें इसका इतिहास
इसकी शुरुआत की बात करते हैं। वर्ष 1840 के समय में इंग्लैंड में एक प्रणाली की शुरुआत की गई थी। इस प्रणाली के तहत जो भी डाक पत्र होते थें उन पर भुगतान पहले यानी प्रीपेड करना होता था। इस प्रणाली की शुरुआत सर रॉलैंड हिल द्वारा की गई थी। इस प्रणाली में पत्रों के लिए प्रीपेड भुगातने के साथ घरेलु सेवा के लिए एक श्रेणी निश्चित की गई थी, जिसमें समान भार वाले सभी पत्रों के लिए एक समान दर वसूल किया जाता था। इतना ही नहीं सर रॉलैंड हिल ने ही दुनिया की पहली डाक टिकट भी पेश की थी।