अल्मोड़ा: चोरों के हौंसले बुलंद, देवी मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़ उड़ाई नकदी

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में एक मंदिर से चोरी की घटना सामने आई है। जिले में लगातार चोरों के हौंसले बढ़ते जा रहे हैं। जो घरों, दुकानों और मंदिरों पर भी धावा बोल रहें हैं।

चोरों ने मन्दिर में की चोरी

मिली जानकारी के अनुसार तहसील रानीखेत अंतर्गत सोनी के तल्ला डाबर गांव के देवी मंदिर में सोमवार देर रात चोरों ने मंदिर का गेट और दानपात्र का ताला तोड़ नकदी उड़ा ली। जिसकी जानकारी दूसरे दिन लगी। जब मन्दिर के पुजारी कैलाश चंद्र पपनै सुबह पूजा करने गए। उन्होंने मंदिर के ताले टूटे देखकर प्रधान बीना देवी को मामले की सूचना दी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना राजस्व उप निरीक्षक गोविंद सिंह को दी है। जिस पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने घटना की निंदा की है और प्रशासन से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।