नैनीताल: छात्र नेताओं ने की मांग, जल्द जारी हो चुनाव की अधिसूचना, दी यह चेतावनी

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं ने अभी तक चुनाव की अधिसूचना जारी न होने पर नाराजगी जताई है।

जताई नाराजगी

मिली जानकारी के अनुसार जिस पर बुधवार को छात्रों का एक दल विवि के प्रशासनिक भवन पहुंचा और कुलसचिव मंगल सिंह मंद्रवाल से मुलाकात की। साथ ही कहा कि विवि ने भूख हड़ताल के बाद 25 अक्तूबर को चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया था। कहा मात्र नौ दिन शेष बचने पर भी अभी तक विवि प्रशासन की ओर से चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी नहीं की गई है। जिस पर नाराजगी जताई है।

आंदोलन की चेतावनी
कहा जल्द चुनाव अधिसूचना जारी नहीं की गई तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा।