आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा दिन सभी राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 20 अक्टूबर 2024 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : कार्य क्षेत्र में मेष राशि वालों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। लेकिन निजी जीवन और करियर में तालमेल बिठाने के लिए आपको अपनी ऊर्जा और समय का प्रबंधन करना होगा। आप लंबे समय से भूमि-भवन की खरीद बिक्री के विषय में सोच रहे हैं तो इस समय सफलता मिल सकती है।

वृषभ (TAURUS) : कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। कामकाज में बदलाव या फिर अतिरिक्त कार्य का बोझ आ सकता है। इस अवधि में वृषभ राशि वालों को कार्यशैली में परिवर्तन लाना होगा और आज का काम कल पर टालने की आदत से बचना होगा, वर्ना परेशानी होगी और न ही अपना काम किसी और के भरोसे छोड़ें अन्यथा बॉस के गुस्से के शिकार हो सकते हैं।

मिथुन (GEMINI) : कुछ चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने के लिए न सिर्फ सहयोगियों बल्कि विरोधियों से भी सामंजस्य बनाना होगा। आपकी जीवनशैली में बदलाव देखने को मिलेगा और चीजों को आप अलग ढंग से करने की सोचेंगे। घर के किसी प्रिय सदस्य की सेहत भी चिंता सताएगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि वालों को निजी जीवन और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। अपनी बुद्धि और विवेक के बल पर कार्य को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर काम की तारीफ करेंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए सुनहरा मौका मिलेगा। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह कामना पूरी हो जाएगी।

सिंह (LEO): आपकोसफलता और सुख-सौभाग्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधीनस्थ आपकी मनमुताबिक काम करते नजर आएंगे। किसी महिला मित्र की मदद से आपको लाभप्रद योजना से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। भूमि, भवन या वाहन संबंधी इच्छा पूरी हो सकती है। दिन सेहत के लिहाज से थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। इस दौरान आपको न सिर्फ मौसमी बल्कि किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित होने का खतरा रहेगा।

कन्या (VIRGO) : आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। शुरुआत में आप अपनी बुद्धि और विवेक से कई समस्याओं का हल निकालेंगे। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन के विवाद दूर होंगे। पैतृक संपत्ति मिलेगी। योग्यता के बल पर कार्यक्षेत्र में दबदबा बनाएंगे। सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोग कारोबार आगे बढ़ाने के लिए कोई बड़ा रिस्क ले सकते हैं।

तुला (LIBRA) : आज दिन अच्छा रहेगा। विदेशी संपर्कों से लाभ का मार्ग खुलेगा। आपके लिए आज मेहनत के प्रयास रंग लाएंगे। श्रम का फल प्राप्त होगा। आप इस दौरान मानसिक रूप से थोड़ा चंचल रहने वाले हैं। सकारात्मक परिणाम से हौसला बढ़ेगा। पर अनावश्यक जोखिम न लें। आमदनी में वृद्धि भी होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रत‍ियोगिता में सफलता मिलेगी। समझदारी से कई काम बनेंगे। व्यायाम में सतर्कता रखें। अन्यथा नसों, जोड़ों या मांसपेशियों में कष्ट संभव है। आकस्मिक हानि और तत्काल लाभ दोनों घटित होंगे। बेटी की ख़ुशी से सुख मिलेगा। करियर को चमकाने के कई अवसर मिलेंगे।

धनु (SAGITTARIUS) : शिक्षा और प्रतियोगिता में तनाव बढ़ेगा। किसी के अनिष्ट से मन को पीड़ा होगी। वाद-विवाद की संभावना प्रबल होगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। नए काम से दूर रहें। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी। सेहत तंग करेगी। वाहन या किसी उपकरण में तकनीकी समस्या से उलझन होगी।

​ मकर (CAPRICORN) : आज कोई लाभदायक यात्रा संपन्न हो सकती है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण घर पर तो समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे, परंतु अपने बहुत से महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल होंगे। जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं। आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं।

कुम्भ (AQUARIUS) : किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। मेहनत के अनुरूप आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे। कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर न लें, बल्कि प्रैक्टिकल तरीके से अपनी कार्यप्रणाली बनाएं। ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। कभी-कभी आपके मन में नकारात्मक विचार आपके आत्मबल में कमी ला सकते हैं। परंतु दूसरों की बातों में ना ध्यान देकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें।

मीन (PISCES) : आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। परिवार वालों के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। आज कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज का दिन अनुकूल है। आपके काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे।