अल्मोड़ा: पुलिस स्मृति दिवस आज, कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानी वीरों को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज‌ पुलिस स्मृति दिवस है। इस मौके पर आज‌ कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस के सभी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंली दी।

शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित की

जिस पर आज एसएसपी देवेन्द्र पींचा‌ द्वारा आज दिनांक-21 अक्टूबर, 2024 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा में शहीद स्मारक पर उपस्थित पुलिस बल के साथ सम्पूर्ण भारत वर्ष में विगत वर्ष पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों के शहीद हुए कुल अधिकारियों/कर्मचारियों, जिनमें उत्तराखण्ड पुलिस के 04 अधि0/कर्म0गण सम्मिलित है। सभी शहीदों के अमर बलिदान को याद करते हुये शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र/पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धाजंली देकर उनको शत-शत नमन किया गया। शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया।

दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर जनपद के सभी थाना/चौकी व फायर स्टेशनों में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंली दी गयी।