नैनीताल: एक्शन मोड में नैनीताल के कप्तान मीणा, अपराधियों में डर का माहौल, चैकिंग अभियान में अवैध हथियारों के 02 सौदागर सलाखों के पीछे

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में लगातार पुलिस का चैकिंग अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी विजय सिंह मेहता एवं एसओजी प्रभारी संजीत राठौर एवं उ0नि0 मनोज सिंह अधिकारी द्वारा दिनाॅक- 20.10.2024 को संयुक्त चैकिंग अभियान में बावनडाट नाला, बसानी रोड थाना मुखानी के पास वाहन सं0- UK-04AG-3838 कार को चैक किये जाने पर कार में सवार 02 युवकों को चैक किये जाने पर कब्जे से अवैध हथियार तमंचा व बन्दूक एवं कारतूस बरामद किये गये। उक्त दोनों को गिरफ्तार कर थाना मुखानी में मु0अ0सं0- 187/2024 धारा- 3/25 आर्म्स अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। दोनों की पहचान अनिल सिंह उम्र- 29 वर्ष पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी- निकट आदित्य बैरेंट हाल कुसुमखेड़ा व सर्वेश कुमार उम्र 24 वर्ष पुत्र लाल सिंह निवासी- गैस गोदाम रोड़ कुसुमखेड़ा मुखानी के रूप में हुई है। कुल बरामदगी-*
01 अवैध तमंचा 12 बोर, 01 देशी अवैध बंदूक 12 बोर, 04 जिंदा कारतूस 12 बोर

पूछताछ में बताई यह बात

पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया कि हम अवैध हथियार बेचने का काम करते हैं। उधमसिंह नगर एवं उ0प्र0 के कुछ क्षेत्रों से अवैध हथियारों को लाकर नैनीताल जनपद में बेचते हैं। उक्त मामले में कुछ अभियुक्तों का राजनैतिक पार्टी से भी कनैक्शन जुड़ा होना संज्ञान में आया है पुलिस मामले की जाॅच कर रही है और कड़ी कार्यवाही अमल में लायेगी।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 मनोज अधिकारी प्रभारी चैकी लामाचैड़
2- उ0नि0 संजीत राठौड़ प्रभारी एसओजी
3- हे0का0 उमेश जोशी
4- हे0का0 ललित श्रीवास्तव एसओजी
5- का0 चन्दन सिंह नेगी एसओजी
6- का0 संतोष बिष्ट एसओजी
7- रि0का0 किशन सिंह राणा