हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है।
प्रतियोगिता का आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि हरिद्वार में 4 से 6 नवंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता के लिए नैनीताल जिले की टीम का चयन भी होना है। यह चयन 23 अक्तूबर को किया जाएगा। टीम का ट्रायल जीआईसी मैदान कालाढूंगी में होगा।