बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मंगलवार को पीएमश्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने बच्चों से किया सीधा संवाद
इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ ही विद्यालय के बेहतर प्रबंधन के लिए जिलाधिकारी में प्रधानाचार्य केडी शर्मा के प्रयासों की सराहना की। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को पीएमश्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय से सीख लेते हुए बागेश्वर व गरुड़ विकास खंडों में भी इसी मॉडल के अनुरूप अन्य विद्यालयों को विकसित करने के निर्देश दिए। डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह सोन को बागेश्वर और गरुड़ में भी इस प्रकार के विद्यालय संचालन के लिए ठोस कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरू के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि गुरू ही शिष्य की नैय्या पार लगा सकते है। विद्यार्था मेहनत और लगन से लक्ष्य को साथ लेकर शिक्षा हासिल करें तो मुकाम पाने में कठिनाई नहीं होगी। जिलाधिकारी ने बच्चों से सीधा संवाद किया।
रहें उपस्थित
इस निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन भी उपस्थित रहे।