क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब भारतीय महिला टीम न्यूजीलैंड से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रहीं हैं।
वनडे सीरीज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सीरीज बीते कल गुरूवार 24 से 29 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी। जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेली जा रही है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय टीम मैदान में उतरी है। जिसमें कल खेले गए मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को पहले वनडे मैच में 59 रनों से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
भारतीय महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शफाली वर्मा, डी. हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमाह रॉड्रिगेज, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), उमा चेत्री (विकेटकीपर), स्याली सतगरे, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, तेजल हसबनिस, साइमा ठाकुर, प्रिया मिश्रा, राधा यादव और श्रेयांका पाटिल।
न्यूजीलैंड महिला टीम
सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, लॉरेन डाउन, इजी गेज (विकेटकीपर), मैडी ग्रीन, ब्रूक हॉलिडे, पॉली इंग्लिस (विकेटकीपर), फ्रैन जोनास, जेस केर, अमेलिया केर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोव, ली ताहुहु।