उत्तराखंड: नर्सिंग अफसरों ने चेताया, जल्द मांगों पर हो समाधान, 30 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार का ऐलान

उत्तराखंड नर्सिंग सर्विसेज एसोसिएशन द्वारा विगत वर्षों से लंबित चली आ रही मांगों के निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई गई है।

अनिश्चितकालीन पूर्ण कार्य बहिष्कार का ऐलान

जिस पर उत्तराखण्ड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन प्रदेश कार्यकारिणी के दिशा निर्देशानुसार कार्य बहिष्कार एवं हड़ताल किये जाने के सम्बन्ध में एक पत्र जारी किया है। जिसमें बताया है कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अन्तर्गत नर्सेज संवर्ग के सेवा सम्बन्धी मामलों का निस्तारण न होने के कारण प्रदेश कार्यकारिणी के पत्रांक संख्या UNSA/24/24 दिनांक 24.10.2024 के अनुपालन में दिनांक 27.10.2024 से 03 दिन तक सांकेतिक विरोध (काला फीता बाँधकर) एवं उसके पश्चात् दिनांक 27.10.2024 से 29.10.2024 तक महानिदेशालय एवं जनपद मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाना सुनिश्चित हुआ है तथा दिनांक 30.10.2024 से‌ समस्त नर्सिंग अधिकारी अनिश्चितकालीन पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे।

मांगों पर हो उचित समाधान

कहा कि मांगों पर शीघ्र ध्यान देकर उचित समाधान किया जाए। जिससे धरना प्रदर्शन की स्थिति उत्पन्न न हो।