बागेश्वर: आतिशबाजी से झूलसे 12 लोग, पंहुचे अस्पताल

दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बागेश्वर जिले में भी लोगों ने हर्षोल्लास के साथ दीपावली पर्व मनाया।

इतने लोग हुए घायल

मिली जानकारी के अनुसार दीवाली के बीच पटाखे जलाने के दौरान 12 लोग झुलस गए। जो लोग अधिक झुलसे वह जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी है। इलाज कर रहे डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि जो 12 लोग अस्तपाल पहुंचे उनके हाथ व पैर जले हुए थे। जिसके बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी है।