उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध व पंचकेदारों में तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गये है।
तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट पूर्वाह्न 11 बजे शुभ मुहूर्त पर विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए। इस मौके पर पांच सौ से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद रहें। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। वहीं अब कपाट बंद होने के बाद भगवान तुंगनाथ की डोली भी प्रवास पर निकल गई है। 7 नवंबर को भगवान तुंगनाथ जी की चलविग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विराजमान होगी। इसी के साथ मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में भगवान तुंगनाथ की अगले छह महीने की पूजा यहीं होगी।