आज 06 नवंबर 2024 है। आज लाभ पंचमी है। हिंदू धर्म में लाभ पंचमी का अत्यधिक महत्व है। जिसे “सौभाग्य पंचमी” या “ज्ञान पंचम” भी कहा जाता है। यह दिवाली के औपचारिक समापन का प्रतीक है। साथ ही नई शुरुआत, समृद्धि और सफलता का स्वागत करने का अवसर भी है।
गुजरात में इसी दिन होता है दिवाली के पर्व का समापन
यह त्योहार दिवाली के अंतिम दिन मनाया जाता है। खासकर यह त्योहार गुजरात में धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार लाभ पंचमी का त्योहार कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है।
जानें शुभ मुहूर्त
लाभ पंचम तिथि : बुधवार, 6 नवंबर 2024
लाभ पंचम मुहूर्त 2024: प्रातः 06:12 बजे से प्रातः 10:08 बजे तक
पंचमी तिथि प्रारंभ: 06 नवंबर 2024 को रात्रि 12:16 बजे से
पंचमी तिथि समाप्त: 07 नवंबर, 2024 को सुबह 12:41 बजे होगा।
लाभ पंचमी के दिन प्रातः 06:12 बजे से प्रातः 10:08 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।
मां लक्ष्मी की पूजा का विधान
लाभ पंचमी के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से घर परिवार में सुख, समृद्धि आती है। लाभ पंचमी में भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन उनकी पूजा करने से बाधाएं दूर होती हैं और धन, सफलता और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।