हल्द्वानी: तीन दिवसीय जोहार महोत्सव का आगाज, निकली भव्य शोभायात्रा

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में बीते कल शुक्रवार को तीन दिवसीय जोहार महोत्सव का आगाज हो गया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहीं धूम

मिली जानकारी के अनुसार जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन निवर्तमान मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस महोत्सव का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा में शौका समाज की समृद्ध परंपराएं और सांस्कृतिक धरोहरों का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। महोत्सव में कई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में हर दिन सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम होंगे।