जाॅब अलर्ट: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी का अवसर, देखें आवेदन की तिथि

युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। स्पोर्ट्स अर्थारिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने 50 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है।

इन पदों पर भर्ती

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने 2024 की भर्ती अभियान के तहत कई विषयों में युवा पेशेवरों (यंग प्रोफेशनल्स) के लिए भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के तहत यंग प्रोफेशनल के कुल 50 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार के पास किसी भी संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।

देखें वेबसाइट

इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2024 तक होगी, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।