अल्मोड़ा: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने की प्रेस वार्ता, दी जानकारी, इस मार्गों के लिए इतने करोड़ की धनराशि स्वीकृत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता की। जो नगर के एक होटल सभागार में हुई।

की प्रेस वार्ता

जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ लोग जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वह क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कहा कि वह बार-बार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नगर की हर समस्या का समाधान करने कोशिश में हैं।

लोगों को मिलेगा लाभ

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके निवेदन पर सीएम ने रानीधारा सड़क में नाली और इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने को दो करोड़ दस लाख रुपये स्वीकृत किए। पौधर-बेतालेश्वर-स्यालीधार मोटर मार्ग के लिए 2.52 करोड़ रुपये भी स्वीकृत हो चुके हैं, जिसका जल्द कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि एनटीडी के पास पुराने लकड़ी टाल वाले स्थान पर पार्किंग बनाने के लिए डीपीआर बनाने के आदेश जारी हो चुके हैं। एमईएस से जीआईसी खेल मैदान तक सड़क बनाने की भी योजना है। उन्होंने बताया कि नगर में पेयजल समस्या को देखते हुए सरयू-सेराघाट पेयजल योजना को मुख्यमंत्री की ओर से वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए है। बताया कि जल्द योजना की डीपीआर के साथ ही इसका कार्य शुरू हो जाएगा।

रहें मौजूद

इस मौके पर जिला महामंत्री धमेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष अमित साह, राजेंद्र बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, जगत तिवारी आदि मौजूद रहे।