उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आज इगास का पर्व मनाया जा रहा है।
यह रहेगा कार्यक्रम
इसी उपलक्ष्य में दिया जलाओ कि अंधेरा बाकी है अभी
● 12 नवम्बर 24, सांय 5 बजे संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह हरिद्वार बायपास, देहरादून में कार्यक्रम होगा।
● 13 नवम्बर 24,अपराह्न 12बजे बच्चों की महामहिम राज्यपाल से भेंट और भ्रमण।
सांय 6 बजे सी.आई. एम.एस.इंस्टीट्यूट,कुंवावाला में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम है।
जारी यह अनवरत यात्रा
बताया कि केदारनाथ आपदा ने सैकड़ों जिंदगियों में जो अँधेरा किया था उनके लिए पुनरुत्थान धाद की छोटी सी पहल उजाले की राह बनी और हर साल का इगास उत्सव उनके चेहरो पर ख़ुशी की एक वजह था।
2016 तक आते आते हम 172 छात्रों की शिक्षा को जारी रखने के लिए 20 से अधिक संस्थाएं और 300 से ज्यादा लोग का समूह बना चुके थे। अक्टूबर 2016 तक 10 लाख 96 हजार का शैक्षणिक सहयोग बच्चों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के साथ हम अपनी सीमायें जानते थे इसलिए हमारा स्पष्ट मानना था अंततः इस दिशा में शासन का नीतिगत फैसला ही निर्णायक होगा। इसलिए हम लोग उत्तराखण्ड सरकार से आपदा प्रभावित छात्रों की शैक्षणिक भविष्य के लिए रिवॉल्विंग फंड की मांग कर रहे थे। हमारी मेहनत रंग लायी। गुप्तकाशी जेक्सवीं स्कूल में बच्चों के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पहुंचे और इगास पर सरकार ने आपदा प्रभावित छात्रों की शिक्षा के लिए 1 करोड़ का रेविलविंग फंड जारी कर दिया। जो आपदा से अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए प्रयोग में लाया गया।
पुनरुत्थान का एक पड़ाव आ चूका था। लेकिन मनुष्यता की यह यात्रा अनवरत जारी है।