अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है।
पुलिस का सघन चेकिंग अभियान
इसी क्रम में दिनांक 15/11/2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में इंटरसैप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे द्वारा मय हमराह कानि0 सुनील कुमार, कानि0 ललित बिष्ट ने रानीखेत क्षेत्र में मजखाली, कठपुड़िया व गोल्फ ग्राउण्ड के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ओवरलोडिंग, रैश ड्राईविंग, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, वाहनों के शीशों पर ब्लैक फिल्म का प्रयोग, बिना डीएल व यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 40 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। जिसमें 01 वाहन चालक के विरुद्ध वाहन में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर कोर्ट का चालान किया गया व बिना हेलमेट व बिना डीएल के वाहन चलाने पर 02 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर वाहनों को सीज किया गया तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 02 वाहन चालको के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही कर कुल 12 वाहन चालकों के कोर्ट के चालान किये गये।