उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देहरादून में बीते शुक्रवार को ‘ड्यू ऑफ डेविल्स’ फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया है।
पोस्टर हुआ लांच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैजिक वॉक एंटरटेनमेंट की ओर से पोस्टर लांच हुआ। जो राजपुर रोड स्थित एक होटल में हुआ। फिल्म की शूटिंग पूर्णत: उत्तराखंड में की गई है। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न कलाकारों ने भाग लिया है।
दिखेंगे यह दृश्य
इस संबंध में ड्यू ऑफ डेविल्स’ फिल्म के लेखक एवं निदेशक सुभाष चावला ने बताया कि मैजिक वॉक एंटरटेनमेंट की ओर से एक अद्भुत फिल्म प्रस्तुत होने जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज में हर सभ्यता के लोग किसी न किसी भय से ग्रस्त हैं। उनमें से एक भूतों का भय है। आश्चर्यजनक है कि 70 प्रतिशत से अधिक लोग भूतों पर विश्वास करते हैं और 20 प्रतिशत का कहना है कि उन्होंने भूतों को स्वयं देखा है। इस भ्रम को तोड़ने के लिए फिल्म ‘ड्यू ऑफ डेविल्स’ अर्थात ‘भूतों का कर्ज’ सभी मुख्य मुद्दों को विचार में लेते हुए बनाई गई है।