उत्तराखंड पंहुचे आरएसएस के सर संघचालक डाॅ. मोहन राव भागवत, पलायन रोकने पर‌ कहीं यह बात

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक डाॅ. मोहन राव भागवत पंहुचे।

चार दिवसीय प्रवास कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संघ प्रमुख भागवत अपने चार दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत शनिवार देर शाम पिथौरागढ़ पहुंचे। वह 16 से 19 नवंबर तक पिथौरागढ़ में प्रवास करेंगे। इस मौके उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेतीबाड़ी को स्वरोजगार से जोड़कर पलायन को रोका जा सकता है। कहा कि खेतीबाड़ी से ही आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कहा कि सामाजिक समरसता और स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनकर ही उत्तराखंड मजबूत राज्य बन सकता है।