उत्तराखंड महोत्सव का आयोजन लखनऊ में हो रहा है। जो गोमती तट पर आयोजित हो रहा है।
दी प्रस्तुतियां
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महोत्सव में कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य व संगीत के जरिए दर्शकों का मन मोहा। जिसमें पल्लवी प्रजापति की टीम ने उत्तराखंडी समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। उत्तराखंड की हंसा नृत्य नाटय कला की प्रस्तुति हुई। गढ़वाल की इंदु भट्ट ममगाई के नेतृत्व में गढ़वाल का प्रसिद्ध घसियारी नृत्य, छपेली एवं जौनसारी लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।