अल्मोड़ा: अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत नगर के अस्पतालों का हुआ फायर रिस्क निरीक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में  दिनांक 19.11.2024  को एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर व अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र द्वारा जिला हॉस्पिटल अल्मोड़ा, महिला चिकित्सालय, जीवन ज्योति हॉस्पिटल व अंजलि हॉस्पिटल का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत निरीक्षण किया‌ गया ।

दी जानकारी

जिसमें संबंधित कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई व अग्निशमन व्यवस्था में कमियों को सुधारने के लिये व अग्निशमन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नोटिस दिये गये।